in

मिलिए अपने पार्षद से : शिक्षा और समाजसेवा के साथ राजनीति में सक्रिय गंगासिंह सांखला, वार्ड विकास को बनाया प्रमुख लक्ष्य।

सोजत सिटी। नगरपालिका चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 22 से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्वाचित पार्षद गंगासिंह सांखला शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। उच्च शिक्षित सांखला एम.ए., बी.एड. हैं और वर्तमान में सोजत के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

गंगासिंह सांखला का जन्म 1 जुलाई 1977 को सोजत सिटी में हुआ। उनके पिता देवीसिंह सांखला वेटरनरी कम्पाउंडर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। शांत एवं मृदुभाषी स्वभाव के सांखला ने नगरपालिका चुनाव में वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और निर्वाचित होकर नगर निकाय में पहुंचे।

सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय…

राजनीति के साथ गंगासिंह सांखला सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे रावणा राजपूत समाज सोजत के तहसील सचिव हैं। इसके साथ ही समाज के कोषाध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं तथा कोट का मोहल्ला व्यवस्था समिति के सदस्य के रूप में सामाजिक व्यवस्थाओं में योगदान दे रहे हैं।

विकास को प्राथमिकता…

बहुमुखी प्रतिभा के धनी गंगासिंह सांखला ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बताते हुए अपने वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है। पार्षद बनने के बाद उन्होंने वार्डवासियों की समस्याओं को सुनने, आवश्यक सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत होने के साथ सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के चलते गंगासिंह सांखला के सामने अब वार्ड 22 के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

27वीं जूनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता: पाली के आकिल ने जीते 3 स्वर्ण, राष्ट्रीय स्तर पर चयन; विपुल को मिला कांस्य पदक

सोजत सिटी में हजरत नौ गज पीर बाबा का सालाना उर्स आज,रात को होगी कव्वाली।