in

सोजत सिटी में हजरत नौ गज पीर बाबा का सालाना उर्स आज,रात को होगी कव्वाली।

सोजत। हजरत सैय्यद रहमान शाह बाबा रह.अ. उर्फ हजरत नौ गज पीर बाबा रह.आ. का सालाना उर्स मुबारक आज गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को पूरी शान-ओ-शौकत एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह पर सुबह से ही जायरीनों और अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी है। श्रद्धालु दरगाह पर अकीदत के फूल पेश कर दुआएं मांग रहे हैं।

दरगाह कमेटी सदर इरफान खान ने बताया कि उर्स के अवसर पर शाम 5 बजे दरगाह शरीफ से बैंड-बाजों के साथ चादर का जुलूस निकाला जाएगा तथा दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। इसके पश्चात शाम 5:30 बजे कुरान ख्वानी का आयोजन होगा।

रात्रि में आयोजित होने वाले कव्वाली कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल शौकत अंदाज एवं नदीम अंदाज अपने सूफियाना कलाम पेश करेंगे। उर्स को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह है।

व्यवस्थाओं में जुटी दरगाह कमेटी…

उर्स के सफल आयोजन को लेकर दरगाह कमेटी द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमेटी सदर इरफान खान के साथ सचिव रिजवान खां (भूरजी), जाहिद खान, मोहसीन अली, समीर खान, सलमान खान, कमेटी सरपरस्त अय्यूब छीपा (जनरल), सद्दाम खां मुगल, मुजफ्फर हुसैन शेख सहित पूरी कमेटी व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मिलिए अपने पार्षद से : शिक्षा और समाजसेवा के साथ राजनीति में सक्रिय गंगासिंह सांखला, वार्ड विकास को बनाया प्रमुख लक्ष्य।

32 साल की उम्र में सेवा का संकल्प, पेयजल-शिक्षा-चिकित्सा को बनाया मिशन, समाजसेवी महेंद्र राठौड़ ने संकल्प को धरातल पर उतारना शुरू किया।