in

32 साल की उम्र में सेवा का संकल्प, पेयजल-शिक्षा-चिकित्सा को बनाया मिशन, समाजसेवी महेंद्र राठौड़ ने संकल्प को धरातल पर उतारना शुरू किया।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। युवा यदि कुछ कर गुजरने का संकल्प ले लें तो उम्र और संसाधनों की सीमाएं भी उनके हौसले के सामने छोटी पड़ जाती हैं। इसका उदाहरण सोजत के युवा समाजसेवी महेंद्र राठौड़ हैं, जिन्होंने एक साधारण किसान घांची परिवार में जन्म लेकर महज 32 वर्ष की उम्र में सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

कुछ माह पूर्व सोजत में आयोजित विराट भागवत कथा के दौरान राठौड़ ने 36 कौम के सामने शहर के विकास और जनसेवा को लेकर कई संकल्प लिए थे। अब वे उन्हीं संकल्पों को धरातल पर साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। बाबा रामदेव और आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री जैसे धर्म गुरुओं से प्रेरणा लेने वाले समाजसेवी महेंद्र राठौड़ का 13 अक्टूबर को जन्म दिवस भी है।

पेयजल संकट के बीच अपने खर्चे से ट्यूबवेल…

वर्तमान में सोजत शहर में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। कई बस्तियों और वार्डों में लोगों को छह-छह, सात-सात दिन के अंतराल पर पानी मिल रहा है और वह भी सीमित मात्रा में। ऐसे समय में महेंद्र राठौड़ आवश्यकता और मांग के अनुसार विभिन्न बस्तियों एवं वार्डों में अपने खर्चे से ट्यूबवेल खुदवाकर लोगों को पेयजल राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उनकी इस पहल को लेकर शहरवासियों में सकारात्मक चर्चा है और लोग इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

शिक्षा और चिकित्सा को भी बनाया प्राथमिकता…

संघर्षमय जीवन में गुलाब बाई मेहता स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले महेंद्र राठौड़ अब चाहते हैं कि सोजत के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा के अवसर मिलें। उनका सपना है कि शहर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण विद्यालयों में पढ़ने का अवसर मिले और शिक्षा के क्षेत्र में सोजत नई पहचान बनाए।

इसी के साथ चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी राठौड़ की प्राथमिकता स्पष्ट है। उनका उद्देश्य है कि सोजत की माताओं, बहनों और बुजुर्गों को उपचार की आवश्यकता होने पर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

देश की कई बड़ी हस्तियों से कर चुके हैं आत्मीय मुलाकात…

महेंद्र राठौड़ 32 वर्ष की उम्र तक देश की कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बाबा रामदेव, आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

राठौड़ सोजत में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविंद देव जी महाराज को भी ला चुके हैं। इन अवसरों पर लिए गए संकल्पों को अब वे सेवा कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

सेवा भावना से शहरवासियों में खुशी कि लहर …

समाजसेवी महेंद्र राठौड़ की गतिविधियों में फिलहाल पेयजल, शिक्षा और चिकित्सा प्रमुख केंद्र में हैं। बिना किसी बड़े संसाधन के साधारण किसान परिवार से निकलकर जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ रहे इस युवा की पहल से सोजतवासियों में खुशी है। सेवा कार्यों के लिए लोग उन्हें दिल से दुआएं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

13 अक्टूबर को अपने जन्म दिवस के अवसर पर महेंद्र राठौड़ के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अपने संकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाने की है। उनका प्रयास यही है कि सोजत में जरूरतमंद व्यक्ति को पानी, बेहतर शिक्षा और बेहतर चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत सिटी में हजरत नौ गज पीर बाबा का सालाना उर्स आज,रात को होगी कव्वाली।