बगड़ी नगर। गुड़ा कलां के समीप स्थित गुड़ाचुतरा गांव में आयोजित मां नागणेचीया क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुड़ा कलां और केलवाद की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केलवाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरधारी सिंह, लादू सिंह, विक्रम सिंह एवं श्याम सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ाती हैं।
आयोजकों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भामाशाह किरण सिंह, हासम खान, वार्ड पंच भंवर सिंह, पूनम सिंह, प्रकाशचंद, भानाराम नायक, शेरू खान, आयोजक सौरभ मेवाड़ा, महेंद्र सिंह, जगदीश रावल, सलीम खान, किशोर मालवीय, जितेंद्र, राकेश नायक, प्रकाश नायक, मनीष मेवाड़ा, संदीप मेवाड़ा एवं दीपक मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रदीप सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने आयोजन समिति की सराहना की।

