in

ग्रहस्थ नाथ समाज द्वितीय पट्टी सोजत की नई कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवी कैलाश नाथ बने अध्यक्ष

बगड़ी से आरिफ गोरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। ग्रहस्थ नाथ समाज द्वितीय पट्टी सोजत की नई कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से संपन्न हुआ। बगड़ी मार्ग सोजत रोड़ स्थित माँ हिंगलाज मंदिर श्री नाथ जी की शंकर प्याऊ पर आयोजित समाज की विशेष बैठक में सभी समाजबंधुओं ने एकमत होकर समाजसेवी कैलाश नाथ करमावास (हाल निवास जोधपुर) को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मांगीनाथ रायरा कला को कोषाध्यक्ष तथा चंपानाथ खोखरा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

बैठक में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उन्हें समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्यभार सौंपा। इस दौरान समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी गई।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर केरनाथ बड़ा गुड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी घेवरनाथ उदेशी कुआँ, नेमनाथ सोजत रोड़, घनश्यामनाथ खोखरा, नारायणनाथ, रमेशनाथ, चंपानाथ करमावास, बाबूवन गुड़ा श्यामा, बंशीनाथ निंबेड़ा कला, शिवनाथ गुड़ा रामसिंह, रुपनाथ खिंवल, भूंडनाथ सारंगवास, जीवनाथ बाड़िया, माधूनाथ, रमेशनाथ बड़ा गुड़ा, कैलाशनाथ सिंघपुरा, मांगीनाथ प्याऊ तथा पूर्व कोषाध्यक्ष कालूनाथ सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

बधाइयों का लगा तांता

नई कार्यकारिणी के गठन पर योगी अमरनाथ पँवार थरासणी, वरिष्ठ भामाशाह योगी भेरुनाथ ढ़ाका (बैंगलोर), योगी कल्याणनाथ चौहान (अधिवक्ता, सोजत), योगी भरतनाथ देवड़ा (अधिवक्ता, सोजत), योगी डाऊनाथ पँवार (वरिष्ठ समाजसेवी, बैंगलोर), भामाशाह माणक नाथ पँवार (बैंगलोर) तथा भामाशाह पप्पूनाथ रावल (बैंगलोर) सहित कई प्रबुद्ध समाजबंधुओं ने दूरभाष (भ्रमणध्वनी) के माध्यम से प्रसन्नता व्यक्त की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभमंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबलों के बीच जयपुर और अलवर फाइनल में पहुंचे

सोजत: ESIC जागरूकता एवं स्वास्थ्य लाभ शिविर का आयोजन।