in

हज-2027: चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, 17 अगस्त तक कर सकेंगे भुगतान

पाली। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज-2027 के चयनित यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एडवांस हज राशि (पहली किस्त) जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब चयनित यात्री 17 अगस्त 2026 तक अपनी राशि जमा करा सकेंगे।

राजस्थान हज कमेटी के हज ट्रेनर आमीन अली रंगरेज ने जानकारी देते हुए बताया कि हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को ₹1,52,300 की पहली किस्त 17 अगस्त तक जमा करानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शॉर्ट हज पैकेज का विकल्प चुनने वाले यात्रियों के लिए भी इसी तिथि तक निर्धारित राशि जमा कराना अनिवार्य है।

भुगतान के तरीके:

ऑनलाइन: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से।

बैंक चालान: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की निर्धारित शाखाओं के जरिए।

हज ट्रेनर ने सभी चयनित हाजियों से अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय पर राशि14

8 जमा कराने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि तक राशि जमा न कराने पर संबंधित यात्री की हज सीट बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी जाएगी।

भुगतान रसीद और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की आगे की प्रक्रिया के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया जल्द ही अलग से सर्कुलर जारी करेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जयंती समरसता संकल्प अभियान और हर घर तिरंगा को लेकर बनी रणनीति।