in

सोजत रोड में अच्छी बारिश की कामना को लेकर हुआ सुंदरकांड का आयोजन, 15 अगस्त को शिव कथा स्थल पर बजेगी भक्ति की स्वरलहरियां

आरिफ गोरी बगड़ी की रिपोर्ट।

सोजत रोड। नगर स्थित गणेश मंदिर में मंगलवार रात्रि सुंदरकांड मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की मंगल कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठी करण सिंह सांखला, कानसिंह राठौड़ एवं गजेंद्र सोनी ने प्रभु श्री राम की स्तुति के साथ किया। मूल पाठ के समापन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने समवेत स्वर में दो भावपूर्ण भजनों और हनुमान चालीसा का गायन किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस से सराबोर हो गया। पाठ के अंत में क्षेत्र में उत्तम वर्षा की प्रार्थना करते हुए महाआरती का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

मंडल सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर में शिव सेवा समिति द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय शिव पुराण कथा के पावन अवसर पर आगामी 15 अगस्त की रात्रि 8 बजे से कथा स्थल पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाली अमावस्या पर भक्ति में रंगा बगड़ी नगर, महिलाओं ने निकाली भव्य नगर परिक्रमा

कल बांगड़ कॉलेज का घेराव करेगी NSUI: छात्रसंघ चुनाव बहाली और विश्वविद्यालय के दर्जे समेत 11 मांगों को लेकर आंदोलन