in

सोजत मे न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में बच्चों को किया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक।

सोजत सिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार मंगलवार को सोजत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ‘परिवर्तनकारी मंगलवार’ कार्यक्रम के तहत कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अध्यक्ष, तालुक विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती रेखा रानी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री ऋचा जाटव तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कायनात शेख ने अलग-अलग विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक किया।

इस दौरान कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को अजनबियों से सावधान रहने, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव, स्वयं की सुरक्षा तथा अच्छे और बुरे स्पर्श के अंतर की जानकारी दी गई। बच्चों को भारतीय न्याय संहिता-2023, पोक्सो अधिनियम-2012 तथा संकट की स्थिति में विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन पुलिस सहायता 112 के बारे में बताया गया। विद्यालयों में ‘कोर्ट वाली दीदी’ नाम से सुझाव एवं शिकायत पेटियां भी लगवाई गईं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। साथ ही न्यायालय कर्मचारी जितेन्द्र सिंह, लोकेश टांक, मुकेश जांगिड़, दुलीचन्द कुमावत, श्री अशोक राव एवं सांवल प्रभात व्यास तथा पैरालीगल वॉलेन्टियर भी मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी दिवस समारोह पर नाथद्वारा में साहित्यकारों का तीन दिवसीय महाकुंभ

सोजत में 3 व 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्री राधाकृष्ण धाम में शुरू हुई भव्य तैयारियां