in

*प्लास्टिक चुड़ी उधोग संघ के भाटी बने अध्यक्ष फैली खुशी की लहर

**प्लास्टिक चुड़ी उधोग संघ के भाटी बने मनोनीत अध्यक्ष फैली खुशी की लहर*
पाली जिला मुख्यालय पर प्लास्टिक चुड़ी उधोग संघ के तमाम चुड़ी उधोग से जुड़े व्यापारी व फैक्ट्री मालिकों की निजी होटल में आयोजित मिटींग में सर्व सम्मति से श्री आसिफ़ भाटी को अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी गई।वही सचिव पद पर श्री राजेश जी बोकड़िया व कोषाध्यक्ष पद पर श्री वसीम अहमद चुडी़गर ओर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री आनन्द जी गुप्ता व सहसचिव पद पर मौहम्मद शाकिब़ अली को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में प्रस्तावक के रूप में श्री तस्लीम रज़ा व श्री मनीष सोनी ने प्रस्ताव रखा जो सर्व सम्मति से पारित किया गया।


भाटी के अध्यक्ष बनने पर पुरे चूड़ी उद्योग संघ सहित मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्ञात रहें भाटी के परिजन चुड़ी उधोग से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं।ओर आसिफ भाटी मुस्लिम समाज में एक अहम मुकाम रखतें हैं। पूर्व में भी भाटी कांग्रेस पार्टी से मनोनीत पार्षद पद पर कार्यरत रहकर आमजन की सेवा कर चुके हैं।ओर वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।भाटी ने RJ22 News Pali से चर्चा करतें हुए बताया कि चुड़ी उधोग संघ द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गई है। मैं उसे पुरी ताकत से अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को साथ लेकर चुड़ी उधोग की मजबूती के लिए कार्य कर संघ को उच्च शिखर तक लें जाने को प्रयासरत रहूंगा।
ओर चुड़ी उधोग के हित में कार्य कर अपनी पुरी पुरी भागीदारी निभाऊंगा। श्री भाटी ने सभी चुड़ी उधोग संघ से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। श्री आसिफ भाटी के अध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री अज़ीज़ दर्द व पार्षद शहजाद अली शेख व मोहसिन खत्री जावेद गौरी अनवर भाई मुन्ना भाई सुल्तान भाई वसीम अहमद मंजूर रिजवी ने मुबारकबाद दी ओर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज********

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में वूशु पदक विजेताओं का होगा सम्मान

पाली मुख्यालय पर झमाझम बारिश का दौर शुरू