in

निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा दांव, मुस्लिम वार्डों में कांग्रेस को घेरने की बनाई रणनीति

जोधपुर / पाली: आगामी पंचायत और नगर निगम/निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोधपुर संभाग प्रभारी जहीर मकरानी के नेतृत्व में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में जीत दर्ज करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

कांग्रेस के सामने खड़ा करेंगे मजबूत उम्मीदवार: जहीर मकरानी

बैठक को संबोधित करते हुए जहीर मकरानी ने स्पष्ट किया कि इस बार निकाय चुनावों में कांग्रेस के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक का समीकरण दोहराने नहीं दिया जाएगा। जिन मुस्लिम वार्डों में कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी, उनके सामने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मजबूत और जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा।

 

मकरानी ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक मुस्लिम वार्ड में घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) जनसंपर्क करेंगे और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मुस्लिम भाई-बहनों और माताओं तक पहुंचाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनना तय है और अल्पसंख्यक मोर्चा निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

फर्जी मतदान पर रहेगी सख्त नजर

चुनाव में पारदर्शिता को लेकर मकरानी ने कहा कि इस बार प्रत्येक मुस्लिम बूथ पर कार्यकर्ताओं की पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार का फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा। लॉटरी खुलने के पश्चात शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक कर उम्मीदवार तय किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा के जीतकर आने वाले पार्षदों के वार्डों में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

पुराने शिकवे-गिले भूलकर एक होने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज कोहिनूर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी से आपसी शिकवा-शिकायतों को भुलाकर संगठन और भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए एकसाथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रवक्ता यासीन भाई छिपा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज कोहिनूर, पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमैन वसीम रमजान खोखर, महामंत्री पप्सा सिलावट, जिला उपाध्यक्ष लियाकत अजमेरी, सलीम भाई घोसी, डॉ. गफ्फार शेख, आरिफ अली रंगरेज, इमरान भाई चूड़ीगर, शेरू दातार, महमूद भाई कबाड़ी, नौशाद केजीएन, पीर मोहम्मद कंटालिया, दिलावर पठान, एस.के. मकरानी, हमिद खिलजी और मोहम्मद भाई सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईएफडब्ल्यूजे सोजत का जनसरोकारों पर मंथन, विकास के मुद्दों को लेकर बनी ठोस कार्ययोजना।

पाली: खड़गे के संबोधन के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बिफरी कांग्रेस, निकाला विरोध मार्च