in

महेश सापेला बने मेघ सेना के नए पाली जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर

पाली/ब्यावर। मेघ सेना राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. मेघवाल एवं राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से समाज सेवी श्री महेश जी सापेला (निवासी: राजोला खुर्द, कर्मभूमि: रास ब्यावर) को मेघ सेना का नया पाली जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

मनोनयन का मुख्य कारण: श्री महेश सापेला लंबे समय से समाज हित, गरीबों और असहायों की मदद के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके इसी सेवा भाव और जमीनी कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. मेघवाल ने उन्हें पाली जिले की कमान सौंपी है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

जैसे ही मेघवाल समाज के प्रबुद्ध और जागरूक लोगों को महेश सापेला की इस नियुक्ति की सूचना मिली, चारों तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया (फेसबुक, वॉट्सऐप), फोन कॉल और उनके निजी निवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समाज के लोगों ने भरोसा जताया है कि सापेला अपनी ईमानदारी और निष्ठा से इस पद की गरिमा बढ़ाएंगे और समाज को नई दिशा देंगे।

संतों और पदाधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

इस विशेष उपलक्ष्य पर 1008 महामंडलेश्वर ओम जी आचार्य ने सापेला को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही मेघ सेना के प्रदेश सचिव केशाराम, जिला प्रभारी राकेश लिलावत (निंबोल), सुरेंद्र मंगेशकर, नरेंद्र सिंह बालेचा (अधिवक्ता), भुंडाराम पारस, मेघवाल ब्रिगेड के मोहन सापेला, बाबूलाल सापेला, मेहरसा राणावत, कन्हैयालाल (अधिवक्ता), मदन डांगी, सज्जन डांगी, सोहनलाल परिहार (बिलावास), सोहन जी पंवार और नरेश परिहार सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार का नागरिक अभिनंदन, विभिन्न संस्थाओं ने किया बहुमान।

पाली में सजेगा बास्केटबॉल का महाकुंभ: ‘गुरु कप 2026’ में जुटेंगे देश-प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी