पाली। पाली जिला बास्केटबॉल संघ के मार्गदर्शन में आगामी 26 मई से शहर के बांगड़ स्कूल स्थित बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में एक भव्य खेल आयोजन होने जा रहा है। पाली बास्केटबॉल के ‘द्रोणाचार्य’ कहे जाने वाले स्व. श्री नजरमोहम्मद (चिड़िया बाबू) की स्मृति में “राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता – GURU CUP 2026” का आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवसीय यह रोमांचक प्रतियोगिता 26 मई से 28 मई 2026 तक चलेगी। इस टूर्नामेंट में राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें खिताबी जीत के लिए आपस में भिड़ेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे, जो खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगा।
इस टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक ARENOX SPORTS और THUND हैं। खेल प्रेमियों के लिए खास बात यह है कि इस पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण (Live Telecast) ‘झुंझुनू बास्केटबॉल क्लब’ द्वारा किया जाएगा, जिससे लोग घर बैठे भी मैचों का आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिता से जुड़ी किसी भी जानकारी या पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 94135 58631 और 94146 12299 पर संपर्क किया जा सकता है। पाली के खेल इतिहास में इस आयोजन को एक बड़े मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है।


