in

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार कल रहेंगे पाली दौरे पर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ

पाली। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार कल (24 मई) पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

अल्पसंख्यक विभाग के पाली जिला अध्यक्ष जावेद सिरोहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार 24 तारीख को प्रातः 10:00 बजे सर्किट हाउस मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन, पाली पहुंचेंगे। जहाँ स्थानीय कांग्रेस नेताओं और अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष सिरोहा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष यहाँ जिला कांग्रेस कमेटी पाली अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस गरिमामयी समारोह के दौरान अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सजेगा बास्केटबॉल का महाकुंभ: ‘गुरु कप 2026’ में जुटेंगे देश-प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी