in

सोजत तहसील टेन्ट समिति ने किया नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार का किया स्वागत।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार का सोजत तहसील टेन्ट समिति की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम तहसील अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (घांची) के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें समाज एवं व्यापार जगत से जुड़े अनेक लोगों ने भाग लेकर पंवार का अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राकेश पंवार का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे सोजत की राजनीतिक पहचान और मजबूत होगी।

इस अवसर पर राकेश पंवार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा युवाओं को साथ लेकर समाज और संगठन हित में कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में सोजत तहसील टेन्ट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश घांची, सचिव प्रकाश माली, कोषाध्यक्ष सुजाराम राठौड़, कैलाश पंवार, फाउलाल परिहार, वचनाराम घांची,किशन गेहलोत(घांची), सुमित सैन, चन्द्रशेखर श्रीमाली, तरुण सोलंकी,संजय सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार कल रहेंगे पाली दौरे पर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का पाली दौरा: नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक भीमराज भाटी ने किया स्वागत