in

सिरियारी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू: दिग्गजों का लगा जमावड़ा

सिरियारी, पाली।  25 मई। भारतीय जनता पार्टी पाली की ओर से दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ की भव्य शुरूआत सोमवार को आचार्य श्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान स्थित भिक्षु ऑडिटोरियम हॉल में हुई। शिविर के पहले दिन विभिन्न सत्रों में पार्टी की रीति-नीति, इतिहास और सांगठनिक मजबूती पर मंथन किया गया।

उद्घाटन और प्रमुख सत्र:

प्रथम सत्र: भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति समझाते हुए पूरी निष्ठा और सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र: राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने ‘एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष और पंच निष्ठाओं की व्याख्या करते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को जीवन में उतारने की सीख दी।

तृतीय सत्र: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने ‘कार्यकर्ता विकास, संभाल और दायित्व बोध’ विषय पर बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन का असली स्तंभ बताते हुए महिला कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में मजबूती से सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया।

चतुर्थ सत्र: सहकारिता विभाग के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा से रूबरू कराया।

ये रहे मौजूद:

इस प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सोजत विधायक शोभा चौहान, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, पूर्व सांसद पुष्प जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधायक संजना आगरी, महेंद्र बोहरा, महामंत्री नारायण कुमावत, दिग्विजय सिंह, भरत त्रिवेदी सहित भारी संख्या में पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: नगर अभ्यास वर्ग में घोषित हुई ABVP सोजत नगर इकाई की नई कार्यकारिणी।

पाली में महिला कांग्रेस का ‘नारी न्याय सम्मेलन’: नारी वंदन अधिनियम को तुरंत लागू करने और महंगाई के खिलाफ फूटा गुस्सा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन