in

सोजत: नगर अभ्यास वर्ग में घोषित हुई ABVP सोजत नगर इकाई की नई कार्यकारिणी।

सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोजत नगर इकाई का नगर अभ्यास वर्ग कार्यक्रम कृषि मंडी रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री राजेश विश्नोई, प्रांत सह मंत्री साहिल माली एवं विभाग छात्रा सह प्रमुख कोशल्या बरवड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से हुई। इसके बाद नगर मंत्री हितेश राठौड़ ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री राजेश विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के इतिहास, संगठन के उद्देश्य एवं कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रांत सह मंत्री साहिल माली ने छात्र हित एवं राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान कौशल्या बरवड़ ने सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी की l नई कार्यकारिणी में डॉ. नवल किशोर को नगर अध्यक्ष एवं हितेश राठौड़ को पुनः नगर मंत्री बनाया गया। वहीं नगर उपाध्यक्ष पद पर जयदेव आचार्य तथा नगर सहमंत्री पद पर हितेश सोलंकी, अमित सिंह एवं सानिया बानो की घोषणा की गई। इसके साथ ही कुल 22 विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई।

अभ्यास वर्ग में रोहित रील, सिद्धार्थ प्रजापत, निखिल मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में abvp कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: आरजीएचएस व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन,वर्तमान व्यवस्था को ही जारी रखने कि मांग।

सिरियारी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू: दिग्गजों का लगा जमावड़ा