in

सोजत के युवा भाजपा नेता राजेश तंवर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

सोजत। शहर के ऊर्जावान भाजपा नेता एवं कर्मठ कार्यकर्ता राजेश तंवर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर सोजत सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति वर्षों से किए गए समर्पित कार्य, सक्रिय जनसंपर्क और पार्टी विचारधारा के प्रति निष्ठा का परिणाम माना जा रहा है।

राजेश तंवर लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रहकर कार्य किया है। युवाओं, व्यापारियों और आमजन के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनकी सरल कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय नेता के रूप में पहचान रखते हैं।

प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजेश तंवर को बधाइयाँ दीं। सोजत में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडे और मिठाई बांटकर खुशी जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राजेश तंवर की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा ओबीसी समाज की आवाज प्रदेश स्तर पर और प्रभावी ढंग से उठेगी।

राजेश तंवर ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा पाली का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, केंद्रीय मंत्री शेखावत सहित कई दिग्गजों ने किया संबोधित

सोजत: भजनों में बही भक्ति की सरिता, चामुंडा माता मंदिर में हुआ सत्संग समारोह।