सिरियारी/पाली।भारतीय जनता पार्टी पाली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय शिविर मंगलवार को भिक्षु समाधि स्थल, सिरियारी में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया।

गृह मंत्री ने मार्च 2026 में की नक्सलवाद मुक्ति की घोषणा: शेखावत
शिविर के अंतिम दिन के प्रथम सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2014 से पहले देश के सामने नक्सलवाद और घुसपैठ जैसी बड़ी चुनौतियाँ थीं। मोदी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और ‘ऑपरेशन कगार’ के तहत आधुनिक तकनीक के उपयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी विकास संभव हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 में देश को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने की घोषणा की है।
जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: खर्रा
जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। वहीं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कार्यकर्ताओं को कार्यप्रणाली और कड़े अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
इन्होंने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने शिविर में पधारे सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

यह रहे उपस्थित:
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद पुष्प जैन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश, जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, भरत त्रिवेदी, महेंद्र कुमावत, नरेश ओझा, महेंद्र बोहरा, नारायण कुमावत, देवीलाल मेघवाल, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

