in

सोजत: ESIC जागरूकता एवं स्वास्थ्य लाभ शिविर का आयोजन।

सोजत सिटी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की विभिन्न सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अधिकाधिक कर्मचारियों और आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर, सोजत सिटी में भव्य ESIC जागरूकता एवं स्वास्थ्य लाभ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. शान्तिलाल सांखल के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम में ESIC शाखा कार्यालय पाली के शाखा प्रबंधक हीरा लाल एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जसराज राणावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक हीरा लाल ने अपने संबोधन में कहा कि ESIC देश की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बीमारी, दुर्घटना, मातृत्व, विकलांगता तथा आश्रित लाभ जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराती है। उन्होंने कर्मचारियों से योजना का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जसराज राणावत ने नियोक्ताओं को ESIC पंजीकरण, अंशदान प्रक्रिया, कानूनी अनुपालन तथा ऑनलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने समय पर पंजीकरण एवं नियमों के पालन को कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया।

शिविर के दौरान कर्मचारियों, नियोक्ताओं एवं ESIC लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधाओं, कैश बेनिफिट्स, दुर्घटना सहायता, मातृत्व लाभ, विकलांगता लाभ तथा आश्रित पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें योजनाओं के प्रभावी उपयोग के बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्रहस्थ नाथ समाज द्वितीय पट्टी सोजत की नई कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवी कैलाश नाथ बने अध्यक्ष

सोजत: प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता बनने पर सर्व समाज द्वारा राजेश तंवर का हुआ भव्य स्वागत।