in

सोजत: प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता बनने पर सर्व समाज द्वारा राजेश तंवर का हुआ भव्य स्वागत।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर राजेश तंवर का शनिवार को सोजत में सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बिलाड़िया गेट के बाहर स्थित राम कुटिया में आयोजित समारोह में विभिन्न समाजों के पंचों, गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा एवं मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया।

समारोह में विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा,श्यामलाल गेहलोत,हिरालाल काठेड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माली, घांची, सीरवी, ब्राह्मण, राजपूत, प्रजापत, वैष्णव, देवासी, मेवाड़ा, गर्ग, कायस्थ, वाल्मीकि तथा सेन समाज के लोगों ने राजेश तंवर का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि राजेश तंवर की नियुक्ति संगठन के प्रति उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि तंवर प्रदेश स्तर पर संगठन की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि राजेश तंवर की नियुक्ति सोजत क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।

अपने संबोधन में OBC प्रदेश मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर ने सर्व समाज के पंचों, गणमान्य नागरिकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और संगठन व समाज ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी की रीति-नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

समारोह में गणपत सिंह सांखला, सोहनलाल सांखला, जितेंद्र व्यास, नरपत सिंह सोडा, दीपक कुमार, आकाश बोराणा, मदन मोदी, मदन सिंह जोधा, कैलाश चावला, सुलतानराम देवासी,महेंद्र देवासी,जगदीशसिंह राजपुरोहित,राकेश खींची, अमित सोनी, नारायण परिहार,तरुण सोलंकी, राकेश परिहार, राजेश महावर,राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: ESIC जागरूकता एवं स्वास्थ्य लाभ शिविर का आयोजन।