in

सोजत उपखंड पत्रकार संघ की कमान फिर अशोक खींची के हाथों में,लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष।

सोजत। सोजत उपखंड पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जैकल माता मंदिर के समीप स्थित नाकोड़ा होटल में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों की सर्वसम्मति एवं सहमति से वरिष्ठ पत्रकार अशोक खींची को लगातार तीसरी बार सोजत उपखंड पत्रकार संघ का अध्यक्ष चुना गया। उनके पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक खींची ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की एकता को और मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष एवं मूल्याधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभी साथियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग की अपील भी की।

बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा भविष्य की गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ओम नारायण पाराशर, धनाराम परिहार, श्याम नारायण पाराशर, संजय परिहार, मीठालाल पंवार, प्रकाश राठौड़, आमीर रजा, दिलखुश गहलोत, अकरम खान, अब्दुल समद राही, नथाराम बोराणा, ओमप्रकाश बोराणा, निर्मल वैष्णव, जीवाराम जाट(चौपड़ा),अजय जोशी, बाबूलाल पंवार, राजेश शर्मा, जय नारायण सिंह टांक, ललित तिवारी, राजेंद्र सिंह राठौड़, मनीष मेवाड़ा (गुड़ाकलां), रमेश भट्ट, अशोक सिंह सोलंकी, राकेश पंचारिया (बगड़ी), असकर खां, तरुण कुमार उदित, हीरालाल शर्मा, आसिफ गोरी (बगड़ी नगर), खीवाराम देवासी (दोड़नाड़ी), भुवनेश गर्ग, ईश्वरलाल दमामी (मांडा), कालूराम खजवानिया (सियाट), उगमराज चौहान (चंडावल), गोविंद गर्ग, दीपक गर्ग (अटबड़ा), लक्ष्मण परिहार (जाडन), भवानी सिंह (बागावास) सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, पत्रकार हितों के संरक्षण तथा पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता बनने पर सर्व समाज द्वारा राजेश तंवर का हुआ भव्य स्वागत।