in

रामराज प्रजापत ने डाइट बगड़ी नगर में प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला

बगड़ी से आरिफ गोरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बगड़ी नगर में रामराज प्रजापत ने 1 अगस्त को प्रधानाचार्य (समकक्ष डीईओ) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पूर्व मारवाड़ जंक्शन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) के पद पर कार्यरत थे, जहाँ से स्थानांतरण होकर उन्होंने यहाँ यह नई जिम्मेदारी संभाली है।

कार्यभार ग्रहण करने के इस विशेष अवसर पर संस्थान परिसर में एक सादगीपूर्ण अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के डॉ. भेराराम प्रजापत, जयदेव शर्मा, दिनेश भारती गोस्वामी, महिपाल सिंह, अवधेश वैष्णव तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने नए डाइट प्राचार्य का साफा और फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्राचार्य ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों के प्रशिक्षण स्तर को और बेहतर करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: ऑफलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 10 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन, ABVP की मांग रंग लाई, ऑनलाइन प्रवेश से वंचित छात्राओं को मिला नया अवसर– सानिया बानो

पाली जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होते ही सुलगे विरोध के सुर; अनदेखी का आरोप, पायलट से मिलेंगे नाराज़ नेता