in

दानमल पोरवाल ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय को भेंट किया ध्वनि प्रसारण यंत्र

बगड़ी से आरिफ गोरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। शिक्षा और समाज सेवा के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए पोरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक नया ध्वनि प्रसारण यंत्र (साउंड सिस्टम) भेंट किया गया है।

विद्यालय के संस्था प्रधान भगाराम सेणचा ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई (छत्तीसगढ़) में व्यवसायरत बगड़ी नगर मूल के भामाशाह दानमल पोरवाल ने विद्यालय की आवश्यकता को समझते हुए यह सहयोग प्रदान किया है। इस यंत्र के मिलने से विद्यालय की प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुलभता आएगी।

इस अवसर पर पंचायत प्रशासक भुंडा राम चौधरी, भाजपा नेता युधिष्ठिर शर्मा, रमेश भट्ट, राकेश पंचारिया तथा पूरे विद्यालय परिवार ने भामाशाह दानमल पोरवाल एवं पोरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट का इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार प्रकट किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत क्षेत्र के दौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

सोजत: विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह का न्योता देने सोजत पहुंचे पाली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि।