in

सोजत: खारिया सोढ़ा स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं व वीर परिवारों को बताए कानूनी अधिकार।

सोजत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार तथा सचिव विक्रम सिंह भाटी (अपर जिला न्यायाधीश) के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति सोजत की अध्यक्ष रेखा रानी (अपर जिला न्यायाधीश) के आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया सोढ़ा में नालसा वीर परिवार सहायता योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में अधिकार मित्र सांवल प्रभात व्यास ने उपस्थित विद्यार्थियों, महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को रक्षा कर्मियों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारजनों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने सेवा संबंधी विवाद, पेंशन, संपत्ति एवं उत्तराधिकार से जुड़े मामलों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, भरण-पोषण तथा संपत्ति में महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध विधिक सेवा तंत्र का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकार मित्र ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श, मध्यस्थता एवं आवश्यकतानुसार अधिवक्ता की सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह एवं योगेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत विधायक और पूर्व काबिना मंत्री की पहल से ABVP का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, छात्रहितों की मांगों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली बड़ी सफलता।

सोजत जिला अस्पताल में ABDM की डिजिटल सेवा शुरु, QR कोड स्कैन कर घर बैठे जनरेट करें OPD पर्ची व टोकन