in

सोजत: शाहबाज खान बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सोजत नगर अध्यक्ष, नियुक्ति पर भव्य स्वागत।

सोजत सिटी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को सोजत शहर में नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सी.बी. यादव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महासचिव केशव तिवारी द्वारा जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल की अनुशंसा पर समाजसेवी शाहबाज खान को पाली जिले के सोजत नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शाहबाज खान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही सोजत सहित जिले में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा। उन्होंने शाहबाज खान से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

नियुक्ति के बाद वार्ड नंबर 35, 36 एवं 37 के रहवासियों सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शाहबाज खान का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पीर साजिद अली, महेंद्र कुमार पालरिया (प्रदेश सचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग), पूर्व पार्षद बालमुकुंद गहलोत, पूर्व पार्षद नरेश बबलू, असलम मेंहर, चंपालाल खोरवाल, मांगीलाल, नरेश राव, दीप सिंह, प्रकाश, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, सलीम घोसी, रफीक घोसी, इमरान खोखर, फारूक, आसिफ मीर, इरफान सिपाही, जावेद सिलावट, इरशाद सिलावट, इमरान सिलावट, बाबू खान मेहर, शाहिद शेख एवं रमीज पठान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद इंसाफ घोसी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रशीद अहमद गौरी ने किया।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शाहबाज खान ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा पंचायती राज की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के ताराचंद टांक बने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पश्चिम राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष।

सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान-2026।