in

सोजत के ताराचंद टांक बने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पश्चिम राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष।

सोजत सिटी। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) पश्चिम राजस्थान में सोजत निवासी ताराचंद टांक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाजबंधुओं में खुशी की लहर है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी (दिल्ली), युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप सिंह सैनी (हरियाणा), राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत (पुष्कर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश चौहान (पुष्कर) एवं प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम मालाकार (परबतसर) सहित समाज के पदाधिकारियों ने टांक की नियुक्ति पर बधाई दी।

समाजबंधुओं ने विश्वास जताया कि ताराचंद टांक के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पश्चिम राजस्थान में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

टांक की नियुक्ति पर प्रदेशभर से समाज के लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। फालना से अमृतलाल परिहार, चौधरी गोरधनलाल गहलोत, लुंबाराम सांखला, भंवरलाल पालरिया, धुलाराम पालरिया, जगदीश गहलोत, खीवराज सांखला, सत्यनारायण तंवर, रमेश कुमार, गिरधारी गहलोत, हरिकिशन पालरिया, सोहनलाल गहलोत, नारायणलाल गहलोत, पाली से रमेश सोलंकी व मिश्रीलाल सोलंकी, सुमेरपुर से महेश परिहार व दीपक गोयल, बुमादड़ा से नेनाराम चौहान तथा मारवाड़ से नारायणलाल चौहान सहित अनेक समाजबंधुओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: बिजनेस मित्र स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को मिलेगी नई पहचान।

सोजत: शाहबाज खान बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सोजत नगर अध्यक्ष, नियुक्ति पर भव्य स्वागत।