in

सोजत: बिजनेस मित्र स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को मिलेगी नई पहचान।

सोजत सिटी। डिजिटल मार्केटिंग एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में नई पहल के रूप में बिजनेस मित्र स्टूडियो का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। समारोह में संत-महात्माओं सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाडन आश्रम के गुरुवर श्री फूलपुरी जी महाराज एवं राजेन्द्रपुरी जी महाराज रहे। इस दौरान बिजनेस मित्र टीम द्वारा अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं गुरुजनों को भगवा साल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण जी दवे, जुगल किशोर जी निकुंभ, राकेश जी पंवार, राजेन्द्र जी लहर, एडवोकेट प्रफुल जी ओझा, तरुण सोलंकी, धीरज जी नागोरा, बालमुकुंद गहलोत, सत्यनारायण जी, दीपाराम जी पालरिया, हीर सिंह जी, लाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

अतिथियों द्वारा रिबन खोलकर बिजनेस मित्र स्टूडियो का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बिजनेस मित्र टीम को शुभकामनाएं देते हुए डिजिटल क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की पहल

बिजनेस मित्र स्टूडियो का उद्देश्य केवल व्यापारिक संस्थानों के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है। बिजनेस मित्र के माध्यम से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों की गतिविधियों, जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

वहीं आगामी चुनावों को देखते हुए चुनावी प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियानों एवं राजनीतिक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए भी सोशल मीडिया सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पॉडकास्ट के जरिए होगी सीधी बातचीत

बिजनेस मित्र स्टूडियो में पॉडकास्ट की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े लोगों को अपनी बात रखने के लिए एक आधुनिक मंच मिलेगा। पॉडकास्ट के जरिए क्षेत्र की प्रतिभाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों की कहानियां, विचार और अनुभव आमजन तक पहुंचाए जाएंगे।

बिजनेस मित्र स्टूडियो द्वारा Instagram, Facebook एवं YouTube के लिए प्रोफेशनल रील्स, पोस्ट, वीडियो कंटेंट, सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलिंग, डिजिटल प्रमोशन एवं पॉडकास्ट जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बिजनेस मित्र टीम ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया किसी भी व्यक्ति, संस्था, व्यवसाय या राजनीतिक-सामाजिक गतिविधि को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। बिजनेस मित्र का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं, व्यवसायों और सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को डिजिटल पहचान दिलाकर उन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: बगड़ीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशुओं के बाड़े में छिपाकर रखा 2.4 किग्रा अवैध डोडा पोस्त बरामद, तस्कर गिरफ्तार