सोजत। स्थानीय लुंडावास स्थित बुढ़ायत माता मंदिर में बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं, आगामी कार्ययोजनाओं एवं विभिन्न व्यवस्थागत बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक त्रिभुवन नारायण जोशी, हितेंद्र व्यास एवं पंडित सुरेश दवे के सानिध्य में संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जितेंद्र व्यास को पुनः आगामी तीन वर्षों के लिए बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में मंदिर की धार्मिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा आगामी आयोजनों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए मंदिर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक सहयोग से कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर चेतन व्यास, सुदीप व्यास, जगदीश नारायण जोशी, धर्मेंद्र व्यास, केशव भट्ट, चेतन दवे, भरत जोशी, नरेंद्र दवे, जुगल दवे, परशुराम युवा संघ अध्यक्ष प्रकाश व्यास, ललित ओझा, दिलीप व्यास, नितेश जोशी, सुरेश अवस्थी, रुपश्री, मनीष व्यास, हरगोविंद अवस्थी, हजारी मल प्रजापत, राजूनाथ, विष्णु व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

