पाली (राजस्थान)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मीडिया प्रभारी मुन्ना भाई मकरानी का 56वां जन्मदिवस पाली में बड़े ही धूमधाम, उत्साह और सेवाभाव के साथ मनाया गया।
जन्मदिन के इस खास मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच मुन्ना भाई मकरानी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें 52 किलो की भव्य माला पहनाई और पारंपरिक साफा बांधकर उनका बहुमान किया।
सेवा कार्य की निभाई परंपरा
सेवा ही संगठन की भावना को साकार करते हुए जन्मदिवस के अवसर पर दिव्यांग आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया तथा फल-फ्रूट वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

जीशान अली रंगरेज के नेतृत्व में हुआ आयोजन
इस पूरे भव्य और सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन जीशान अली रंगरेज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद:
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट साबिर खान, अमजद अली रंगरेज़, नूर अली रंगरेज़, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद अब्बासी, रफीक भाटी, रिजवान छड़वा, फारूक रंगीला, मुनाजिर अली चूड़ीगए, इमरान तंवर, नजीर सिंधी, गुलाम मुस्तफा भाईजान, इंसाफ सोलंकी (साता वाले), मोहम्मद भाई सिलावट, मुश्ताक गोरी, सिराज अनवर, इस्माइल अली जी रंगरेज, इरफान पठान और शरीफ अली पिंजरा सहित बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

