सोजत। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि मंडी रोड स्थित श्री कर्मा बाई मंदिर परिसर में भाजपा शहर मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के निर्देशानुसार बैठक में नगर के सभी वार्डों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। नवनियुक्त वार्ड प्रभारियों को चुनावी तैयारियों के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने तथा आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


