in

कल बांगड़ कॉलेज का घेराव करेगी NSUI: छात्रसंघ चुनाव बहाली और विश्वविद्यालय के दर्जे समेत 11 मांगों को लेकर आंदोलन

पाली। छात्रहित से जुड़ी 11 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर NSUI कल 13 अगस्त को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय, पाली का घेराव और विरोध प्रदर्शन करेगी। NSUI के कार्यकर्ता और छात्र सुबह 11:00 बजे कांग्रेस भवन से रैली निकालकर बांगड़ महाविद्यालय पहुंचेंगे।

NSUI के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल और जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा ने बताया कि राजस्थान में पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े छात्रसंघ चुनावों को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को लोकतांत्रिक अधिकार मिल सके। इसके साथ ही बांगड़ कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने और MBA, M.Sc. Zoology, PGDCA जैसे नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की मुख्य मांग उठाई जाएगी।

NSUI की प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें:

1. बंद पड़े छात्रसंघ चुनावों की तत्काल बहाली।

2. राजकीय बांगड़ महाविद्यालय को ‘विश्वविद्यालय’ का दर्जा देना।

3. MBA, M.Sc. Zoology और PGDCA जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करना।

4. राजस्थानी भाषा के संरक्षण के लिए नियमित विभाग की स्थापना।

5. खेल गतिविधियों के संचालन के लिए अलग से स्पोर्ट्स शिक्षकों की नियुक्ति।

6. कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और नियमबद्धता।

7. कॉलेज परिसर में बाहरी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पर रोक।

8. विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती।

9. महाविद्यालय के दोनों गार्डनों की सफाई और सौंदर्यीकरण।

10. टाइम टेबल के अनुसार नियमित कक्षाओं का संचालन।

11. समाजशास्त्र और अंग्रेजी में M.A. के अतिरिक्त विषय लागू करना।

प्रदर्शन को लेकर छात्रनेता राकेश देवासी, असगर अली, ऋतिक सोनी, विकास राठौड़ और भरत सिंह ने अधिक से अधिक छात्रों से कांग्रेस भवन पहुँचने की अपील की है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत रोड में अच्छी बारिश की कामना को लेकर हुआ सुंदरकांड का आयोजन, 15 अगस्त को शिव कथा स्थल पर बजेगी भक्ति की स्वरलहरियां