in

सोजत: ताराचंद टांक बने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पश्चिम राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष,शुभचिंतकों ने किया भव्य स्वागत।

सोजत। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) पश्चिम राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सोजत निवासी ताराचंद टांक को नियुक्त किए जाने पर बुधवार शाम मालियों की हवेली में गरिमामयी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सैनी का समाजबंधुओ, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवीयो ने पारंपरिक मारवाड़ी रीति-रिवाज के अनुसार साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

ताराचंद टांक सोजत शहर में जाने-माने समाजसेवी के रूप में पहचान रखते हैं। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित शुभचिंतकों ने ताराचंद टांक के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

समारोह में उदयपुर प्रभारी जुगल किशोर निकुम, भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष राकेश देवड़ा, भाजपा शहर मंत्री राकेश भटनागर, नारायण लाल, ओम प्रकाश, पत्रकार अकरम खान, नाराराम, जितेंद्र पालड़िया, महेंद्र, किशोर देवड़ा, धीरज नागोरा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कल बांगड़ कॉलेज का घेराव करेगी NSUI: छात्रसंघ चुनाव बहाली और विश्वविद्यालय के दर्जे समेत 11 मांगों को लेकर आंदोलन