in

सोजत में गूंजा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का संदेश, कलश वंदन यात्रा के साथ समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ।

सोजत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान का गुरुवार को सोजत में भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत निकाली गई कलश वंदन यात्रा का रथ सोजत स्थित केवल अपरोक्ष आश्रम पहुंचा, जहां विधिवत रूप से पवित्र कलश का पूजन किया गया। इस दौरान संत रविदास महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोजत विधायक शोभा चौहान ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि 650वें जयंती वर्ष पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान संत रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन त्याग, तपस्या और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध मानव मात्र की समानता का संदेश दिया। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

आश्रम संचालक युवा संत पूर्णानंद महाराज ने कहा कि संत रविदास महाराज ने भक्ति के साथ सामाजिक जागरण का भी कार्य किया। उनकी वाणी और विचार समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, पाली जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़ एवं सोजत विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल ओझा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री हीरालाल कांठेर ने किया।

कलश वंदन यात्रा में पवित्र कलश ओम प्रकाश वैष्णव, नरपत सिंह सोढ़ा, श्याम सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा एवं महेश सोनी लेकर चले। यात्रा का सिंघाड़िया बास स्थित रामदेव मंदिर एवं चांदपोल गेट पर मदन मोदी के नेतृत्व में तथा नारसिंहपुरा में धीरज नागोरा के नेतृत्व में पूजन एवं स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पवार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता यासीन छिपा, पूर्व जिला महामंत्री मोहन जाट, जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, श्यामलाल गहलोत, जिला मंत्री महावीर अखावत, सुरताराम देवासी, तरुण सोलंकी, जितेंद्र व्यास, दीपक पंवार,राकेश भटनागर, रामगोपाल गहलोत, अशोक सिंह बाहरठ, राकेश खींची, महेंद्र टांक, ओम प्रकाश चौहान, ईश्वर सिंह नादावत, जोगेश जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: ताराचंद टांक बने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पश्चिम राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष,शुभचिंतकों ने किया भव्य स्वागत।