in

आईएफडब्ल्यूजे सोजत का जनसरोकारों पर मंथन, विकास के मुद्दों को लेकर बनी ठोस कार्ययोजना।

सोजत। आईएफडब्ल्यूजे उपखंड सोजत के सावन स्नेह मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण और जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुरूप संगठन शीघ्र ही सक्रिय कार्यरूपरेखा तैयार कर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी पहल करेगा।

संगठन की कार्ययोजना में शिक्षा, चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के साथ युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने तथा प्रशासन को ठोस कार्रवाई के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गौवंश की सुरक्षा एवं उनसे जुड़ी संभावित समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर वातावरण निर्माण पर भी जोर दिया गया।

आकस्मिक संकट, प्राकृतिक आपदा अथवा संक्रामक बीमारियों जैसी परिस्थितियों में क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करने, शहर व ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवा प्रतिभाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। खेलकूद एवं साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ सोजत उपखंड के ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण के लिए प्रयास करने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक में शहर की सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्धजनों और प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर जनहित के कार्यों को गति देने तथा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को आईएफडब्ल्यूजे सदस्यों की नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, सोजत विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, महामंत्री नवनीत राय ‘रुचिर’, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़, जिला सचिव अब्दुल समद राही, डॉ. राम स्वरूप भटनागर, अशोक गहलोत, रशीद गौरी, मोटाराम बोचावत, राकेश भटनागर, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़, उगमराज चौहान, अजय जोशी, प्रवक्ता भवानीसिंह बागावास, जिला सदस्य ओमप्रकाश चौहान, दिव्येश जोशी, विशेष सदस्य मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत, आमिर रजा, सलाहकार सदस्य लक्ष्मीनारायण माली, डॉ. रशीद गौरी सहित कार्यकारिणी एवं संगठन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

संगठन के भुवनेश टाक, ललित कुमार शर्मा, गोविंद गर्ग, मुकेश सिंह, खींवाराम देवासी, महावीर गहलोत, अकरम खान, हरीश गहलोत, संजय परिहार, हेरंब भारद्वाज, ओमप्रकाश बौराणा, गजेंद्र गहलोत, पूनाराम प्रजापत, दिनेश सोलंकी, इस्माईल खां, राहुल ईश्वरराज दमामी, हितेश भाटी सहित उपखंड क्षेत्र के पत्रकारों ने सोजत के विकास और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छात्रसंघ चुनाव बहाली और विश्वविद्यालय दर्जे को लेकर NSUI ने घेरा बांगड़ कॉलेज

निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा दांव, मुस्लिम वार्डों में कांग्रेस को घेरने की बनाई रणनीति