in

उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के लिए सोजत मे कार्यरत डॉ. अशोक गहलोत को जिला स्तर पर किया सम्मानित।

सोजत/पाली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजकीय जिला अस्पताल सोजत सिटी में कार्यरत वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गहलोत को उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं एवं समर्पित सेवा भाव के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में गौपालन मंत्री जोगाराम कुमावत, पाली जिला सांसद पी.पी. चौधरी, पाली विधायक भीमराज भाटी एवं जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने डॉ. गहलोत को उनके सराहनीय चिकित्सा कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया।

डॉ. अशोक गहलोत राजकीय जिला अस्पताल सोजत सिटी में लंबे समय से मरीजों को समर्पित भाव से चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विशेष रूप से महिला एवं प्रसूति रोग से संबंधित मरीजों को बेहतर उपचार, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डॉ. गहलोत को जिला स्तर पर मिले इस सम्मान से राजकीय जिला अस्पताल सोजत सिटी के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों में खुशी की लहर है। शहर के गणमान्यजनों एवं सहकर्मियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सहकर्मियों ने कहा कि यह सम्मान डॉ. गहलोत की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं और मरीजों के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण सम्मान है। सम्मान मिलने से अस्पताल परिवार एवं सोजत शहर का गौरव बढ़ा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नशामुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद नाजिम सिलावट हुए सम्मानित।

सोजत: देशभक्ति की रचनाओं से गूंजा नगरपालिका सभागार, कवियों ने बांधा समां