in

नशामुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद नाजिम सिलावट हुए सम्मानित।

सोजत। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पाली मेडिकल कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में सोजत निवासी नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद नाजिम सिलावट को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मोहम्मद नाजिम सिलावट वर्तमान में पाली के बांगड़ अस्पताल स्थित नशामुक्ति केंद्र में कार्यरत हैं। उन्होंने महज दो वर्षों की सेवा अवधि में अपने कार्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और संवेदनशीलता से अलग पहचान बनाई है। नशामुक्ति केंद्र में कार्य करते हुए उन्होंने नशे की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के अनेक लोगों को नशा छोड़ने की दिशा में प्रेरित एवं सहयोग किया है।

नाजिम सिलावट का कहना है कि नशे की लत से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सही मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति से व्यक्ति स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की ओर लौट सकता है। नशामुक्ति के क्षेत्र में उनकी सेवाओं को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर ठेकेदार मोहम्मद नासीर, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद जुनैद, मोन्टू, हमजा, अयान, अमन, नौमान सहित परिवारजनों, मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों ने मोहम्मद नाजिम सिलावट को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: जोधपुरिया गेट पर शान से लहराया तिरंगा, विधायक शोभा चौहान ने गिनाई विकास की उपलब्धियां।