in

मातृशक्ति दुर्गावाहिनी साडिया की बहनों ने पुलिस प्रशासन के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया सुरक्षा और अटूट भाई-चारे का संदेश

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर/चंडावल नगर। चंडावल नगर पुलिस थाना परिसर में आज मातृशक्ति दुर्गावाहिनी साडिया की बहनों द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। थानाधिकारी गीता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस थाने का पूरा माहौल उत्सवमय और खुशनुमा नजर आया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएलजी सदस्य व राजस्थान प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक गोपाल सिंह खोखरा ने बताया कि छात्राओं में इस आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर थानाधिकारी गीता सिंह ने बालिकाओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल पहले से ही आमजन की रक्षा और सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों और छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के गांवों में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

थानाधिकारी ने विशेष संदेश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति या डर के माहौल में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत **112** पर कॉल करें, पुलिस सहायता आपके पास पहुंचेगी।

कार्यक्रम के अंत में थाना के समस्त कार्मिकों ने मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बालिकाओं और छात्राओं का अभिनंदन किया और उनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गाँवों में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

पाली में राजनीतिक सरगर्मी तेज: ‘पार्टी में सम्मान नहीं मिलने के कारण उठाया यह कदम’ — कांग्रेस में शामिल होने के बाद राकेश भाटी का बड़ा बयान