in

बगड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों से लिए आवेदन।

बगड़ी से मोहम्मद आरीफ शेख की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर सोजत कांग्रेस की ओर से बगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए विशाल कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी 15 वार्डों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम जोशी ने बताया कि सुबह से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए और बैठक सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए सोजत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाएगा। संभावित उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाएंगे और सभी की बात सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा किया जाएगा तथा संगठन जिस उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाएगा, उसके समर्थन में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

आर्य ने बैठक के दौरान सभी 15 वार्डों के एक-एक कार्यकर्ता से फीडबैक लिया और क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति को लेकर खुलकर चर्चा की।

इससे पूर्व संगठन के अधिकारी गोविंद देव एवं सोजत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पतराज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंत में जिला कांग्रेस महासचिव श्याम जोशी ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के पक्ष में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में सभी 15 वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ता, संबंधित नगर इकाई अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य सहित कांग्रेस नेता कालू घोसी, हीरालाल मेवाड़ा, मोहम्मद यूसुफ शेख, भगवानराम सैणचा, घनश्याम मेवाड़ा,डायाराम माली, भगवत सिंह जैतावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: पंचायत चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था के मद्देनजर उपखंड अधिकारी रविप्रकाश ने की समीक्षा बैठक।

बगड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, पंचायत समिति के आवेदन लिए