in

सोजत में बच्चों के हुनर ने दिखाया कमाल, 27 फीट ऊंचा रावण बनाकर किया दहन।

आईओसी कॉलोनी के वार्ड 29 में बच्चों ने अपनी कला से दिया संदेश, पार्षद लक्की जोशी ने बढ़ाया उत्साह।

सोजत। शहर की सरकारी कॉलोनी स्थित आईओसी कॉलोनी के वार्ड संख्या 29 में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 फीट लंबे रावण के पुतले का निर्माण किया। दशहरा पर्व पर गौ माता सर्कल पर धूमधाम से रावण दहन किया गया। बच्चों की मेहनत और उत्साह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जोगेश कुमार जोशी (लक्की जोशी) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए रावण के पुतले का दहन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।

बच्चों ने अपनी मेहनत से तैयार किया 27 फीट का रावण…

27 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार करने में कुशल, चिराग मालवीय, अभिषेक सांखला, दीपक सांखला, नंदकिशोर बंजारा, राजवीर बंजारा, मानव माली, चेतन, ललित कुमार, सेंटू पालडिया, मोंटू पालडिया, अविराज सिंह, अक्षय जाट और साक्षी सहित अन्य बच्चों ने भागीदारी निभाई। बच्चों ने अपनी मेहनत, रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल से रावण का पुतला तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

नन्हे-मुन्नों ने भी बनाया छोटा रावण…

वार्ड के अन्य बच्चों ने भी उत्साह के साथ एक छोटा रावण तैयार किया और उसका दहन किया। इस पुतले को बनाने में खुश, मनु, जतिन, गोलू, मुदित, हरीश, विजेंदर, सिद्धार्थ सहित अन्य नन्हे-मुन्ने बच्चों ने योगदान दिया। इस प्रकार वार्ड में बच्चों ने दो अलग-अलग रावण के पुतले तैयार कर दशहरा पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

वार्डवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर : जोगेश जोशी…

पार्षद जोगेश कुमार जोशी ने बताया कि उन्होंने दोनों कार्यक्रमों में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में बच्चों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए रावण के पुतले तैयार किए, जो उनकी रचनात्मक प्रतिभा और मेहनत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वे अपने वार्ड को अपना परिवार मानते हैं और वार्डवासियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। बच्चों के इस प्रयास ने दशहरा पर्व को यादगार बनाने के साथ ही उनकी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर भी प्रदान किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: जय अंबे कॉलोनी के बच्चों ने रावण का पुतला बना कर किया उसका दहन, रामायण के पात्रों का किया मंचन।