पाली । (लांबिया): आगामी जिला परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 5 के प्रत्याशी **देवीलाल जी मेघवाल** के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लांबिया गांव में मुस्लिम समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष **मुन्ना भाई मकरानी** के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान लांबिया गांव के समस्त मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी देवीलाल जी मेघवाल के पक्ष में मतदान करने का पूर्ण समर्थन और वादा किया। वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना भाई मकरानी, लांबिया गांव के बागवान समाज के वारिस भाई बागवान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली जिला मंत्री नौशाद खान, मोहम्मद भाई सिलावट, साबिर भाई चौहान, जावेद भास्कर, मोहम्मद अब्बासी सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और देवीलाल जी मेघवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

