in

ओमप्रकाश मेवाडा बगड़ी नगर के सरपंच घोषित ।

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। बगड़ी सरपंच सीट पर ओमप्रकाश मेवाडा निर्वाचित घोषित किए गए । 497 मतों के अंतर से उन्होंने यह चुनाव जीता है रिटर्निंग अधिकारी इंद्र कुमार सेन ने बताया कि बगड़ी सरपंच सीट पर इस बार 11 सरपंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे शनिवार देर रात तक जारी मतगणना के बाद रविवार सुबह 1830 मत प्राप्त कर 497 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। उनके निकटतम उमीदवार मोहनलाल सीरवी को 1333 मत मिले, तीसरे स्थान पर राकेश पंचारिया को 857 मत जालम सिंह को 562 मत, पन्नालाल को 538 मत, युधिष्ठिर शर्मा को 492 मत, भवानी सिंह चावड़ा को 394 मत , अजय सिंह को 34 मत, अब्दुल कादिर को 28 मत उमा राम को 18 मत, भेराराम पटेल को 18 मत वह नोटों में नो मत डाले गए हैं जबकि 225 मत खारिज किए । इस चुनाव में 6338 मतदाताओं ने मतदान किया था रविवार सुबह चुनाव परिणाम घोषित किया गया जिनमें ओमप्रकाश मेवाडा को बगड़ी सरपंच पद पर विजेता घोषित किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई ।

दिनेश कुमार सीरवी उप सरपंच बने 

रविवार को उपसरपंच का चुनाव सर्व समिति से किया गया इस दौरान निर्वाचित 23 वार्ड पंचों से सर्व समिति कर कर दिनेश कुमार सीरवी को निर्विरोध उप सरपंच बनाया गया । दिनेश कुमार सीरवी ने उपसरपंच पद के लिए एकमात्र नामांकन भरा था जिससे उन्हें विजेता घोषित किया गया।

विजय जुलूस निकला

सरपंच एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का गांव में भव्य जुलूस निकाल गया। रविवार को 11:00 बजे बाद सीनियर सेकंडरी विद्यालय से सरपंच ओमप्रकाश मेवाडा एवं उपसरपंच दिनेश कुमार सीरवी एवं 22 वार्ड पंचों को माला पहनाकर गांव में विशाल जुलुस निकाला गया। इस दौरान गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर हार्दिक बहुमान किया। इस दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण साथ में मौजूद थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्रकार सुरक्षा कानून और लंबित मांगों को लेकर 28 अक्टूबर को जयपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के सैकड़ों पत्रकार