in

गौ सम्मान आह्वान अभियान: सोजत में विशाल रैली की रूपरेखा तय,”गौमाता को राष्ट्र माता बनाने का अभियान हुआ तेज”।

सोजत। गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोजत तहसील की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक काला गौरा भेरूजी मंदिर में तहसील प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम को संत श्री राधाशरण दास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।

गौ वंदना के साथ हुआ शुभारंभ…

बैठक का शुभारंभ गौपुत्र बालकिशन उणेचा द्वारा गौ माता की वंदना से किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित गौभक्तों को अभियान की जानकारी दी गई।

 27 अप्रैल को निकलेगी विशाल रैली

बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल 2026 को एक विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली काला गौरा भेरूजी मंदिर, जेतारणिया गेट से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी।

रैली के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

व्यवस्थाओं पर हुआ विचार-विमर्श…

बैठक का संचालन एडवोकेट मानवेंद्र भाटी ने किया। रैली को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां गौ प्रचारकों को सौंपी गईं।

  प्रमुख  गणमान्यजन  रहे उपस्थित

बैठक में मदनसिंह जोधा राठौड़, जीत बोराणा, मोहित मेवाड़ा, कार्तिक त्रिवेदी, चेनराज टाक, मुकेश कछवाह, राजकुमार सोनी, अमृतसिंह चाड़वास, गौतम परिहार, एडवोकेट सौरभ श्रीमाली, धर्मेश गर्ग, बद्रीनारायण शर्मा, उत्तमचंद प्रजापत, मनीष जांगीड़, प्रशांत टाक, जोगेश कुमार जोशी (लक्की), पारसमल पालीवाल, तरुण वैष्णव, राजू पालीवाल, मांगुसिंह राठौड़, पर्वत सिंह, नीलम सोनी, भूमिका त्रिवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, किशन, महेंद्र राव, देवहर्ष त्रिवेदी, भीमसिंह, राधेश्याम वैष्णव, माधवदास वैष्णव, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश गहलोत सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा के आधुनिक ‘शक्ति केंद्र’ का होगा आगाज: 27 अप्रैल को पाली जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन

जाड़न ओम आश्रम में भव्य समारोह: अवतार पुरी महाराज बने महामंडलेश्वर।