in ,

जाड़न ओम आश्रम में भव्य समारोह: अवतार पुरी महाराज बने महामंडलेश्वर।

सोजत। सोजत के समीपवर्ती जाड़न ग्राम स्थित ओम आश्रम में रविवार को भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अवतार पुरी महाराज को विधिवत रूप से महामंडलेश्वर पद पर सुशोभित किया गया।

समारोह के दौरान संत-महात्माओं ने चादर ओढ़ाकर उनका पट्टाभिषेक किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नवपदस्थ महामंडलेश्वर अवतार पुरी महाराज ने इसे गुरु कृपा और आशीर्वाद बताते हुए सभी संतों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आत्मानंद पुरी महाराज ने किया।

संतों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ समारोह…

इस पावन अवसर पर अनेक प्रमुख संत-महात्माओं की उपस्थिति रही, जिनमें

महामंडलेश्वर महेश्वर नंद पुरी, आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विवेकानंद भारती,अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विश्व आत्मानंद महाराज,

स्वामी रविंद्र पुरी, ज्ञानेश्वर पुरी, साध्वी संविदानंद सरस्वती,चेतन गिरी महाराज, साध्वी गायत्री गिरी, स्वामी डूंगर गिरी,महंत विश्वंभर गिरी, किशन गिरी, महेंद्र स्वामी, पूजा आनंद महाराज,

महंत कैलाशपुरी (जयपुर), स्वामी अभयदास, साध्वी आस्था पुरी सहित

दर्जनों संत-महात्मा शामिल रहे।

महत्वपूर्ण घोषणा भी हुई…

इस दौरान आचार्य विशाखा नंद भारती ने अपने आशीर्वचन में

अवतार पुरी महाराज को बधाई देते हुए

महंत राजेंद्र पुरी महाराज को भी शीघ्र महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा की।

जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की उपस्थिति...

समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत,

मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी,

डीएसपी रतनाराम देवासी, सोजत सीआई देवेंद्र सिंह,मारवाड़ जक्शन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव,सोजत रोड़ थानाधिकारी कमला लौहार,शिवपुरा थानाधिकारी भंवरलाल बिश्नोई,जाडन पुलिस चौकी इंचार्ज राम निवास,समाजसेवी भोमाराम सोलंकी,नेमीचंद गेहलोत,रमेश सोलंकी,ओम पाराशर सहित

कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही समाजसेवी व स्थानीय नागरिकों में

धर्मेंद्र राठौड़, उमेश ओझा, सोहन राठौड़, पूर्णिमा केलिदेवी सहित

कई लोगों ने संतों का स्वागत किया।

धार्मिक आस्था का बना केंद्र…

जाड़न स्थित ओम आश्रम में आयोजित यह समारोह

श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बना,

जहां हजारों श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गौ सम्मान आह्वान अभियान: सोजत में विशाल रैली की रूपरेखा तय,”गौमाता को राष्ट्र माता बनाने का अभियान हुआ तेज”।