सोजत। प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री वैधनाथ महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के यजमान पूर्व पार्षद जोगेश जोशी (लक्की जोशी) रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महादेव का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।
रुद्राभिषेक का आयोजन विद्वान पंडित सत्यनारायण अवस्थी एवं हरगोविंद अवस्थी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पूर्व पार्षद और समाजसेवी जोगेश जोशी का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपस्थित जनों ने उनके सामाजिक योगदान एवं जनसेवा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजेश सिंह कच्छवाह, भाजपा नेता जुगल किशोर निकुंम, सहायक लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, वरिष्ठ नागरिक समिति के हितेंद्र व्यास, अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास, प्रफुल्ल ओझा, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, पूर्व पार्षद तरुण सोलंकी, नरपत सोलंकी, भरत जोशी, रमेश व्यास, अशोक शर्मा, जितेंद्र श्रीमाली, अशोक बारहठ, संतोष सिंह, उम्मेद सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर धर्म एवं समाज कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


