सोजत। राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका सोजत द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत विशेष शिविर लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यवसायियों को योजना की जानकारी देकर नए आवेदन करवाए गए तथा लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर में पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर नए आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए तथा पूर्व में स्वीकृत ऋणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
शिविर के दौरान लाभार्थियों को डिजिटल भुगतान, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा योजना के तहत मिलने वाले अन्य लाभों की जानकारी दी गई। नगर पालिका टीम द्वारा व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। नगर पालिका सोजत द्वारा आगामी दिनों में भी ऐसे विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
लोक कल्याण मेला विशेष शिविर : 26 नए आवेदन प्राप्त हुए
नगर पालिका में 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान शुरू किया अभियान का नाम पी एम स्व निधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला, स्व निधि कैंप रखा गया । हर बुधवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर में अब तक 26 नए आवेदन प्राप्त किया और ऑनलाइन किए गए । जल्द ही संबंधित बैंकों से संपर्क कर प्रथम ऋण स्वीकृति मंजूर कराए जाएंगे ।


