in

सोजत: ओबीसी आयोग के सर्वे आंकड़ों पर रावणा राजपूत समाज में आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

सोजत। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए सर्वेक्षण आंकड़ों को लेकर रावणा राजपूत समाज सोजत तहसील में रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने सर्वे के आंकड़ों को वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप नहीं बताते हुए इसकी सर्वेक्षण पद्धति और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

शुक्रवार को रावणा राजपूत समाज सोजत तहसील संगठन की ओर से तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सोजत को ज्ञापन सौंपा गया।

समाज के महासचिव मदन सिंह इंदा ने बताया कि आयोग द्वारा रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या के संबंध में जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं, वे वास्तविक संख्या की तुलना में बेहद कम हैं। उन्होंने दावा किया कि जारी आंकड़े समाज की वास्तविक जनसंख्या के पांचवें हिस्से तक भी नहीं पहुंचते। ऐसे में सर्वेक्षण की पूर्णता, अपनाई गई प्रक्रिया और आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर समाज में गंभीर असंतोष है।

समाज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से सर्वेक्षण आंकड़ों की पुनः समीक्षा करवाने तथा वास्तविक स्थिति के अनुरूप आंकड़े सामने लाने की मांग की।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला, महासचिव मदन सिंह इंदा, मुकन सिंह सरदारपुरा, चेतनपाल सिंह सौलंकी, पूर्व पार्षद गणपत सिंह सांखला, सुरेंद्र सिंह राठौड़, पर्वत सिंह पंवार, नरपत सिंह मेव, भवानी सिंह बगड़ी नगर, महेंद्र सिंह, रतन सिंह सांडिया, कुलदीप सिंह, पप्पू सिंह भोजावास, नरपत सिंह दैया, दिनेश सिंह चौहान, यशवेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, संतोष सिंह, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह बगड़ी, जीवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली शहर के प्यारा चौक में तिरंगा रैली: भाईचारे और देशभक्ति के रंग में रंगा शहर