in

खेत में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, शोक की लहर

बगड़ी नगर क्षेत्र के पोकरिया नाड़ी गांव में खेत पर काम करने के दौरान एक किसान को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी समय से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय नरपतलाल पुत्र लाबुराम अपने खेत पर नियमित कार्यों में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय बगड़ी नगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर बगड़ी नगर थाना पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत नगरपालिका चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 59 आवेदन प्राप्त हुए,अब तक कुल संख्या 62 आवेदन तक पहुंची।

वार्ड 37 से भाजपा उम्मीदवार जावेद भास्कर का शक्ति प्रदर्शन कल, जाकिर हुसैन रोड से निकलेगी विशाल नामांकन रैली