in

सोजत: सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिलीप व्यास हुए सेवानिवृत्त,मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं : पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे

सोजत। राजकीय जिला चिकित्सालय सोजत में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिलीप व्यास की सेवा निवृत्ति के उपलक्ष्य में शंकर बाग नव चौकिया में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिलीप व्यास एवं श्रीमती प्रमिला श्रीमाली का माल्यार्पण, साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं स्नेह भेंट देकर सम्मान किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं हो सकता। चिकित्सा का क्षेत्र वास्तव में सेवा का क्षेत्र है और इस विभाग में दिलीप व्यास ने समर्पित भाव से सराहनीय सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करना समाज के लिए प्रेरणादायक होता है।

उल्लेखनीय है कि दिलीप व्यास ने चिकित्सा विभाग में 36 वर्ष 11 माह 15 दिन तक अपनी सेवाएं देने के बाद सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पद से सेवा निवृत्ति ली है। उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान में आयोजित इस समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि दिलीप व्यास ने सदैव समर्पण भाव से चिकित्सा विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है।

सेवा निवृत्त सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिलीप व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान पूर्ण अनुशासन एवं निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों, सहकर्मियों एवं सहायक कर्मियों से मिले स्नेह और सहयोग को वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।

इंजीनियर सुधीर व्यास ने कहा कि जिस परिवार के सदस्य चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग में सेवाएं देते हैं, वह परिवार वास्तव में भाग्यशाली होता है, क्योंकि ये दोनों ही क्षेत्र सीधे समाज और मानवता की सेवा से जुड़े हुए हैं। समारोह में डॉ. मृदुल व्यास ने अपने मधुर कंठ से गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर 31 अगस्त को राजकीय जिला चिकित्सालय में दिलीप व्यास को विधिवत विदाई भी दी गई थी। सम्मान समारोह में पाली, सोजत रोड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पहुंचे।

समारोह में शांतिलाल, जयंतीलाल त्रिवेदी, डॉ. अनुसूइया हर्ष, त्रिभुवन नारायण जोशी, सोजत महोत्सव समिति सचिव चेतन व्यास, महेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, डॉ. अरुण गोयल, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, डॉ. चेनाराम, अशोक सर्राफ, डॉ. सुरेश कुमार, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा, मुकेश ओझा, प्रफुल्ल ओझा, अजय जोशी, हरगोविंद अवस्थी, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, सुरेंद्र व्यास, श्यामलाल व्यास, धीरेन्द्र व्यास, धर्मेंद्र व्यास, माधव शास्त्री, केशव भट्ट, भीकाराम सीरवी, नरपत सिंह दैया, राजनारायण हर्ष, ओम टाक, चेतन दवे, गजेंद्र सिंह गहलोत, राजेंद्र सिंह, सुधीर दवे, चंद्रकला गहलोत, आशा राजपुरोहित, सुमन हलकिया, प्रमिला आसायच, नीतू भाटी, लक्ष्मी, गीता चौधरी, नीलम व्यास, सीमा, हेमलता श्रीमाली, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत पालिका चुनाव 2026: नामांकन खत्म, अब जनसंपर्क और चुनावी चर्चाओं ने पकड़ी रफ्तार।

सोजत: विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने मुंह बोले भाई अनोपसिंह लखावत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, कहा—त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के पहचान है।