in

सोजत: विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने मुंह बोले भाई अनोपसिंह लखावत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, कहा—त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के पहचान है।

सोजत। सनातन संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के पहचान होने के साथ ही हमारी आत्मा और जीवन मूल्यों से जुड़े हुए हैं। भारतीय संस्कृति के विविधतापूर्ण त्योहार जीवन में उमंग, उल्लास और आपसी प्रेम का संदेश लेकर आते हैं।

 

उक्त विचार विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने अपने मुंह बोले भाई एवं समाजसेवी तथा चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन अनोप सिंह लखावत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के दौरान व्यक्त किए।

 

इस अवसर पर अनोप सिंह लखावत ने कहा कि भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन अटूट पारिवारिक रिश्तों और आपसी विश्वास का एहसास कराता है। रेशम का यह धागा केवल एक सूत्र नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और स्नेह की मजबूत डोरी का प्रतीक है।

रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने श्रीमती निहाल कंवर लखावत का आशीर्वाद भी लिया। वहीं विधायक चौहान ने श्रीमती मंजू लखावत एवं निधि लखावत की कलाई पर भी राखी बांधकर इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान परिवारजनों के बीच आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह का विशेष माहौल देखने को मिला।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिलीप व्यास हुए सेवानिवृत्त,मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं : पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे