in

सोजत नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस के दो नामांकन खारिज होने पर देर रात तक हुआ सियासी हंगामा।

सोजत। नगरपालिका चुनाव के बीच मंगलवार देर रात सोजत में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस के दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। वार्ड संख्या 36 से कांग्रेस प्रत्याशी भावना राठौड़ और वार्ड संख्या 37 से ममता गहलोत के नामांकन पत्र पार्टी सिंबल में नाम सही नहीं मिलने के कारण खारिज कर दिए गए।

नामांकन निरस्त होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, महेंद्र पालरिया, मनीष पालरिया, बालमुकुंद गहलोत और पुनीत दवे सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करने की बात कही। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीएसपी प्रतीक मील मय पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहे। देर रात तक चले विरोध के बाद करीब रात 11 बजकर 40 मिनट पर धरना समाप्त हुआ।

वहीं, एआरओ कुप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पार्टी सिंबल में प्रत्याशियों के नाम सही नहीं पाए गए, जिसके चलते नियमानुसार दोनों नामांकन पत्र निरस्त किए गए।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टांक ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पाली कलेक्टर से मुलाकात कर इस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाएगा।

दो नामांकन खारिज होने के बाद सोजत नगरपालिका चुनाव की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है और अब कांग्रेस के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने मुंह बोले भाई अनोपसिंह लखावत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, कहा—त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के पहचान है।

हिंदी दिवस समारोह पर नाथद्वारा में साहित्यकारों का तीन दिवसीय महाकुंभ